Home उत्तर-प्रदेश डिंपल यादव होंगी मैनपुरी से सपा उम्मीदवार, “नेताजी” की विरासत संभालने की...

डिंपल यादव होंगी मैनपुरी से सपा उम्मीदवार, “नेताजी” की विरासत संभालने की जिम्मेदारी

0

Dimple Yadav मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव, संभालेंगी “नेताजी” की विरासत

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद Dimple Yadav को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव 5 दिसम्बर को होना है। बताते चलें कि डिंपल 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव हार गईं थी, जबकि इससे पहले वो यहीं से 2012 में निर्विरोध सांसद थीं।

Dimple Yadav के लिए लोकसभा चुनाव “लकी”, पहले अपर्णा के नाम की भी थी चर्चा

dimple yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी Dimple Yadav के लिए लोकसभा के उपचुनाव काफी “लकी” साबित हुए हैं। डिंपल ने साल 2009 में लोकसभा का पहला चुनाव फ़िरोज़ाबाद से लड़ा था जिसमें काँग्रेस के राजबब्बर ने उन्हें हराया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने साल 2012 में जब कन्नौज लोकसभा की सीट छोड़ी तो उपचुनाव में डिंपल निर्विरोध लोकसभा सदस्य बनी थीं और तब भाजपा और काँग्रेस ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। बीच में नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा हुई थी लेकिन अंतिम मुहर पार्टी ने बड़ी बहू पूर्व सांसद डिंपल यादव पर ही लगाया।

ये भी पढ़ें मैनपुरी-रामपुर से सपा तो खतौली से आरएलडी लड़ेगी उपचुनाव, भाजपा भी दिखा रही अपना दम

बड़ी बहू Dimple Yadav के कंधों पर “नेताजी” का गढ़ बचाने की चुनौती

सब जानते हैं कि मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। ये नेताजी का जलवा ही था कि पिछले नौ लोकसभा चुनाव से यहाँ पर समाजवादी पार्टी का ही परचम लहराया है। मुलायम सिंह यादव खुद लंबे समय तक मैनपुरी से चुनाव लड़े और कभी बीच में अपने प्रत्याशियों का समर्थन किया। इस बार जब नेताजी नहीं हैं तो उनके गढ़ को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी बड़ी बहू Dimple Yadav के कंधों पर है और डिंपल को प्रत्याशी बना कर सपा ने उनके विरासत को उन्हें सौंप दिया है।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना भी गुरुवार को जारी हो गयी, और दोनों ही सीटों पर 17 नवम्बर तक नामांकन होंगे। 5 दिसम्बर को मतदान होगा।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version