Home देहरादून इस तरह राष्ट्रपति के सामने आते-आते बचा Smart city का सच

इस तरह राष्ट्रपति के सामने आते-आते बचा Smart city का सच

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: देहरादून शहर को जहां एक तरफ स्मार्ट बनाने के लिए काम चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इन्ही कार्यों के चलते तमाम जगहों पर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। इसे स्मार्ट सिटी की हकीकत समझे या प्रशासन की लापरवाही (Dehradun smart city latest news) बात एक ही है। करीब दो साल से चल रहा सरकार का ये प्रोजेक्ट Smart city का सच सबके सामने ला रहा है। ऐसे में आज प्रशासन का ये सच राष्ट्रपति मुर्मू के सामने आते आते बच गया। दून स्मार्ट सिटी के कार्य से फैली गंदगी पर राष्ट्रपति की नजर न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने शहर के कई जगहों पर गंदगी को पर्दे से ढक दिया गया।

यह भी पढ़ें:
doon university convocation 2022
राष्ट्रपति के हाथों डिग्री और मेडल पाकर खिले छात्रों के चेहरे

Dehradun smart city latest news: जगह जगह पर नजर आए हरे रंग के कपड़े

नगर निगम और प्रशासन की ऐसी हरकत पर देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा का (Dehradun smart city latest news) कहना है कि शहर भर में जो यह हरे कपड़े नजर आ रहे हैं उन्हे गंदगी और खुली नालियों को छुपाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। राष्ट्रपति के उत्तराखंड आते ही नगर निगम का इस तरह मुस्तैदी दिखाना कहीं ना कहीं निगम की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है ।

Dehradun IMA पासिंग आउट परेड: कल देश को मिलेंगे 344 शूरवीर

आपको बता दें कि पद ग्रहण करने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू उत्तराखंड (Dehradun smart city latest news) दौरे पर आई हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन था। इस दौरान उन्होंने राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इसके बाद उन्होंने दून विवि में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.

Exit mobile version