Home देहरादून Dehradun में नदी किनारे मिले चार शव, अभी तक नहीं हो पाई...

Dehradun में नदी किनारे मिले चार शव, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त

0

देहरादून ब्यूरो- Dehradun के लालतप्पड़ क्षेत्र में तीन शव और एक शव पशुलोक बैराज में होने कि सूचना शुक्रवार सुबह Dehradun Police को मिली थी। जिसके बाद Dehradun SDRF ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों का रेस्क्यू किया। लेकिन अभी तक इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Dehradun

छिदरवाला में तीन शव नदी किनारे दिखे थे

Dehradun के लालप्पड़ चौकी क्षेत्र के छिदरवाला में स्थानीय लोगों को मुख्य मार्ग से 2 किलोमीटर अंदर नदी में तीन शव दिखाई दिये थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लालतप्पड़ चौकी को दी। साथ ही एक शव की सूचना पशुलोक बैराज में भी होने की सूचना मिली थी। पुलिस को सूचना मिलते ही रेस्क्यू  टीम वहां रवाना हो गई थी।

Dehradun SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

नदी में शव होने के सूचना के बाद SDRF के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने Dehradun से SDRF की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। SDRF की इस टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों का रेस्क्यू किया।

 एक महिला का शव भी हुआ बरामद

Dehradun SDRF की टीम को एक शव नदी के साथ आई लड़की और बाकी शव मलबे में दिखाई दिया। इन शवों में एक महिला का शव भी SDRF को बरामद हुआ। इन सभी शवों को शिनाख्त के लिए रखा गया है।

शवों की नहीं हो पाई अभी शिनाख्त

SDRF को मिले शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। देहरादून पुलिस ने इन शवों की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी कहा जा रहा है कि देहरादून और टिहरी में बादल फटने के बाद हो सकता है ये शव बहकर यहां आ गये हों। पुलिस ने इस दृष्टि से भी शिनाख्त शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें…

UKSSSC: जेल में बंद 6 नकल माफिया ने ऐसे Leak करवाया सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर

Exit mobile version