सपना को अपना न बना पाया तो पति समेत तवे से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला

0
172

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात आई सामने

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। पटेलनगर क्षेत्र के दिव्य विहार इलाके में पति-पत्नी की तवे ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। सपना नामक महिला और उसके पति के साथ रहने वाले आरोपी की शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। दरअसल तीनों लोग साथ में रहते थे और आरोपी भी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। दोनों उस पर अपना अधिकार जमाते थे और आरोपी अक्सर सपना से शादी होने की बात कहता था। शराब के नशे में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। सपना को अपना न बनाने के गुस्से में आरोपी ने तवे से ही ताबड़तोड़ वार कर महिला और उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसके हाथ खून सने हुए हैं।

आपको बता दें कि देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के दिव्य विहार इलाके में शुक्रवार देर रात पति पत्नी की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्यारा पत्नी का दोस्त बताया जा रहा है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ पटेल नगर नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक बबलू और सपना उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हत्यारोपी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे।

YOU MAY ALSO LIKE

बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। दोनों कहते थे कि कि सपना ने उससे शादी की है। शुक्रवार रात हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनो पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचान भी करना मुश्किल है। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। आरोपी हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।