Home Crime गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मिले 2 शव, जांच में जुटी पुलिस

गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मिले 2 शव, जांच में जुटी पुलिस

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में 2 व्यक्तियों का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि कंडोली में एक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक पुरुष और महिला का शव संदिग्ध हालात (Dehradun breaking news) में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष है।

यह भी पढ़ें:
highcourt bans mining with machines
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नदियों में मशीनों से खनन पर लगी रोक

Dehradun breaking news: दोनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं

जानकारी के मुताबिक दोनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके (Dehradun breaking news) पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में मिली जानकारी में यह भी पता चला कि दोनों रविवार को दिन में देहरादून आए थे। पुरुष की पहचान अतर सिंह के नाम से हुई है जो कि लोअर कंडोली के एक फार्म हाउस पर केयर टेकर था।

उसकी रिश्तेदार कौशल्या कल रात आई थी। सुबह देखा तो मृत पाए गए। इसके अलावा उनके पास एक जहर की शीशी भी पड़ी मिली। इससे पुलिस ये आत्महत्या की घटना बता रही है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version