पर्यवेक्षक पठानिया ने टटोली संभावित दावेदारों और कार्यकर्ताओं की नब्ज

0
204

कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया ने चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का किया आह्वान

थराली (संवाददाता-मोहन गिरी): शुक्रवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया की देखरेख में पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही पठानिया ने कांग्रेस व उसके प्रत्याशियों की मजबूत जीत के लिए महत्वपूर्ण हिदायतें दी।

थराली विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रो. जीतराम की सशक्त दावेदारी के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश त्रिकोटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम एवं संदीप पटवाल संभावित दावेदार उभर कर सामने आएं हैं।

नारायणबगड़ विकास खंड के अंजली लॉज में शुक्रवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया की देखरेख में पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही पठानिया ने कांग्रेस व उसके प्रत्याशियों की मजबूत जीत के लिए महत्वपूर्ण हिदायतें दी।

इस मौके पर पर्यवेक्षण पठानिया ने बूथ अध्यक्षों,न्याय पंचायत प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की जनता भाजपा के राज में परेशान हो कर परिवर्तन का मन बना चुकी हैं। और जनता परिवर्तन को तैयार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस मौके कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक थराली प्रो. जीतराम ने आरोप लगाया कि 2018 उपचुनाव में पूरी सरकार,पूरी कैबिनेट एवं सारे विधायक थराली विधानसभा में विकास करने की तमाम बातें कर रहे थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब लापता हो गए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया एवं देशवाशियों ने चंदा देकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए दिया था। लेकिन सत्ताशीन सरकार इसे अपने चहेतों को बांटी जा रही है।