क्या इस नए चेहरे पर सियासी दांव खेलना जिता सकता है कांग्रेस को?

0
198
image 11 4

उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): बीजेपी के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं तो वही उत्तरकाशी में कांग्रेस पार्टी ने गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला समेत 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण को प्रत्याशी बनाया है। यमुनोत्री विधानसभा से वर्तमान जिला पंचातय अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण व पुरोला विधानसभा रिजर्व सीट से मालचंद को घोषित किया है।

आखिर लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने देर रात तक अपने 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी। पार्टी हाई कमान ने यमुनोत्री विधानसभा से नये चेहरे के रूप में वर्तमान ज़िला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को प्रत्याशी बनाकर बड़ा सियासी दाव खेला है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण बीते एक साल से यमुनोत्री विधान सभा में सक्रिय होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। जबकि पार्टी में संजय डोभाल भी टिकट की दावेदारी के साथ पांच सालों से चुनाव तैयारियां कर थे। उधर पुरोला विधानसभा रिजर्व सीट से हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक मालचंद को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर हाल ही में शामिल हुए दुर्गेश्वर लाल को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने यमुनोत्री विधानसभा से पार्टी के टिकट पर नए चेहरे पर दाव खेला है। जबकि भाजपा ने पार्टी के टिकट पर गंगोत्री और पुरोला विधान सभा चुनाव में नये चेहरों पर सियासी दाव खेला है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here