राजनीतिक गलियारों में बढ़ी सरगर्मियां, कांग्रेस में शामिल हुए ओम गोपाल तो भाजपा ने भी लिया इसका बदला

0
164

देहरादून (संवाददाता- अमित रतूड़ी): उत्तराखण्ड में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके लिए सभी प्रत्याशियों को कल यानी 28 जनवरी तक

YOU MAY ALSO LIKE

नामांकन करना है। चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा एकबार फिर से सत्ता वापसी के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है। वहीं कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की राह देख रही है ऐसे में नामांकन के लिए सिर्फ आज और कल दो दिन का वक्त बचा है। लेकिन अभी भी दोनों पार्टियां जोड़ तोड़ करने में जुटी हुई है। यही वजह है कि कल शाम को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी करने से पहले नरेन्द्र नगर से पूर्व विधायक रहे भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को शामिल कर अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं आज उसकी भरपाई करने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को शामिल कर मुहतोड़ जावाब दिया है, माना ये जा रहा है कि आज भाजपा की अन्तिम सूची आनेवाली है जिसमें किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाएगा यही वजह है कि आज सुबह सुबह किशोर उपाध्याय को भाजपा में शामिल किया गया है।

यहां आप को बता दें कि पिछले 15 दिनों से किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थी , जिसके चलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। वहीं आज फिर से उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट के चलते कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने किशोर उपाध्याय पर कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलम्बित कर दिया है किशोर उपाध्याय वनाधिकार कानून की मांग भी करते रहे हैं।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here