कांग्रेस की हार पर मंत्री रेखा आर्य ने कांग्रेस नेताओं को दी सन्यास लेने की नसीहत

0
232

देहरादून ब्यूरो- चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक ओर मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं को इस करारी हार के बाद राजनीति से सन्यास लेने की नसीहत भी दे डाली।

मंत्री रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई बयानबाजी पर तीखा हमला बोला। रेखा आर्य ने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहां की जनता ने सिरे से नकारा, इससे साफ होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है और यही कारण भी है कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है। मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है, कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही कारण है कि इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है।

WhatsApp Image 2022 06 03 at 4.16.42 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर -दूर तक दिखाई नहीं दिए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से इस हार के बाद सन्यास लेने की नसीहत भी दी।