मुख्यमंत्री धामी ने यहां से चुनाव लड़ने की कही बात।

0
141

खटीमा (संवाददाता- तापस विश्वास): उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा पहुंचे। जहां से उन्होंने खटीमा के चटिया फार्म में सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को नए इरादे युवा सरकार के नारे के साथ जनता को बताया। साथ ही खटीमा से सभी 69 विधानसभा सीटों से वर्चुअल जुड़े। इसके अलावा सीएम धामी ने खटीमा में जिले की विभिन्न 48 करोड़ 86 लाख की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता लगने से पहले अपनी खटीमा विधानसभा सीट पहुंचकर चटिया फार्म से जिले की विभिन्न 48 करोड़ 86 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी खटीमा से प्रदेश की 69 विधानसभा सीटों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और सभी विधानसभा सीटों को एक साथ मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए अन्य विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाया और कहा कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव भी खटीमा से लड़ने जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित जीवन उपयोगी सभी क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और आगे भी सरकार इसी तरह निरंतर कार्य करती रहेगी।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews