यहां सीएम धामी के हेलीकाॅप्टर की करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग…

0
162

देहरादून, ब्यूरो। चुनाव कार्यक्रम कें जा रहे मुख्यंत्रमी पुष्कर सिंह धामी को हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हेलीकाॅप्टर से किच्छा के धौरा डैम और शांतिपुरी में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में पहुंचना था। सीएम धामी के हेलीकाॅप्टर को शांतिपुरी खेल मैदान में लैंडिंग करनी थी। मौसम खराब होने के कारण हेलीकाॅप्टर लैंड नहीं कर पाया। इसे देखते हुए सीएम धामी का हेलीकाॅप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। यहां से सीएम धामी अब सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

devbhoomi

YOU MAY ALSO LIKE

इस बार कोरोना और मौसम दोनों ने चुनावी कार्यक्रमों में काफी खलल पहुंचाई है। राजनेता जहां बड़ी रैलियां कई दिनों तक नहीं कर पाए वहीं अभी भी तमाम प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे ही मौसम ने भी चुनावी सभाओं से लेकर तमाम जनसंपर्क अभियानों पर भी रोक लगा रखी है। अब दो दिन और बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। सीमांत क्षेत्र की विधानसभाओं में अभी भी बर्फ के कारण कई मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। वहीं, हवाई उड़ानों पर भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। कई बार नेताओं के हेलीकाॅप्टर गंतव्य तक नहीं पहुंचा पाते हैं। सीएम धामी के हेलीकाॅप्टर के साथ भी आज यही हुआ। अब उन्हें सड़क मार्ग से ही गंतव्य तक पहुंचाना पड़ेगा या फिर मौसम साफ होने का इंतजार करना होगा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here