कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, सीएम ने पैर धोकर किया स्वागत

CM DHAMI  KANWAR YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ियों के चरण धोकर और फूल माला पहना कर सभी शिवभक्तों का स्वागत (CM DHAMI  KANWAR YATRA 2024) किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी यात्रा है। इस दौरान हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आदेश चौहान, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल आदि शामिल रहे।

CM DHAMI  KANWAR YATRA 2024
CM DHAMI  KANWAR YATRA 2024

CM DHAMI  KANWAR YATRA 2024: नौ दिन में दो करोड़ से ज्यादा काँवड़िए पहुँचे

बता दें कि बीते सोमवार को 62 लाख कांवड़ यात्रियों ने उत्तराखंड से गंगाजल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस साल नौ दिन के अंदर दो करोड़ से ज्यादा काँवड़िए उत्तराखंड पहुँचे हैं। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार अलग-अलग जगहों से गंगा में डूबते हुए 47 यात्रियों को जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों ने बचाया है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज