“चारधाम यात्रा मार्ग में बनाई जा रही 19 चैकपोस्ट, लग रहे 65 वाटर एटीएम”

0
242

गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश..चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए रोकें ओवरलोडिंग

पौड़ी गढ़वाल (कुलदीप बिष्ट)ः उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा को सुखद और सुरक्षित संचालित करने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सड़कों पर वाहन संचालित करने को लेकर आयुक्त सुशील कुमार ने मंडल के सभी जनपदों में ओवरलोडिंग  न किये जाने की सख्त आदेश जारी किए। गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग में 19 जगहों पर चैकपोस्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर यात्रियों के लिए 65 वाटर एटीएम भी लगाये जा रहे हैं।

paudi ayukt office

उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को कोई भी दिक्कत न हो सके इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। आयुक्त ने ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग के चलते कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए इस बार वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित परिवहन विभागों के साथ-साथ पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। यात्रा मार्ग पर आने वाले वाहनों की सघनता से जांच की जाएगी। वाहन में अतिरिक्त सवारियां होने पर दंडात्मक कार्रवाई भी करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने बताया कि यात्रा मार्ग में 19 जगहों पर चैकपोस्ट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर यात्रियों के लिए 65 वाटर एटीएम भी लगाये जा रहे हैं।

vikas bhawan paudi