Home काम की खबर जाने उत्तराखंड में किस समय दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

जाने उत्तराखंड में किस समय दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

0
Chandra Grahan 2022

Uttarakhand Devbhoomi News:  इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी आज 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णमा के अवसर पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने जा रहा है।

यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में भी दिखाई देगा। भारत में सुबह से ही ग्रहण (Chandra Grahan 2022) का सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में शाम को ही मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद श्रद्धालु फिर से पूजा-अर्चना कर सकेंगे। आपको बता दें कि भारत में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) शाम 5.20 से 7.27 के बीच दिखाई देगा।

यह भी पढ़े:
Aliens in India
भारत के इस इलाके में हर महीने देखे जाते हैं एलियंस

वहीं उत्तराखंड में यह शाम 5:32 से प्रभावी होगा। इस दौरान हरिद्वार घाट में श्रद्धालु इस अवधि में गंगा स्नान न करें।

Chandra Grahan 2022: भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। बता दें कि कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़े:
नोटबंदी के 6 साल-भूले तो नहीं आप, बैंक के बाहर लंबी कतार-याद है जनाब

बताते चलें कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगता है। इस दिन तीनों (सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी) एक सीधी रेखा में होते हैं और ऐसा दृश्य पूर्णिमा के दिन ही देखने को मिलता है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version