Home चमोली चमोली में जोशीमठ- किमाणा मोटर मार्ग पर एक वाहन हुआ हादसे का...

चमोली में जोशीमठ- किमाणा मोटर मार्ग पर एक वाहन हुआ हादसे का शिकार, 10 से ज्यादा लोग थे सवार

0

Chamoli Road Accident : चमोली जनपद के जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया है । अभी तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 10 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Chamoli Road Accident :  दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर

जोशीमठ ब्‍लाक के पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Chamoli Road Accident Today

वहीं, सूचना पर SDRF और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।न दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Chamoli Road Accident : 10 लोगों के मरने की आशंका

जानकारी के अनुसार, हादसा आज शुक्रवार को हुआ। एक टाटा सूमो वाहन जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…  अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, पहले प्राइवेट रॉकेट Vikram-S की सफल लॉन्चिंग

Exit mobile version