Home चमोली चमोली में चार किशोरों की दर्दनाक मौत, नदी में डूबे या फिर...

चमोली में चार किशोरों की दर्दनाक मौत, नदी में डूबे या फिर मौत के पीछे है कोई और रहस्य

0

Chamoli News: घटनास्थल में पाई गई संदिग्ध चीजें, मौत पर बना हुआ है रहस्य 

Chamoli News: चमोली जिले में एक और हादसा हो गया। थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड में कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के कैल नदी में 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ये 4 किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे।

Chamoli News: पूरे विकासखंड में शोक की लहर

Chamoli News:  देवाल विकासखंड में पिंडर की सहायक धारा कैल में 4 किशोरों के डूबने से मौत हो गई।  इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक की लहार छा गयी हैं। हादसे (Chamoli News) को देख बताया जा रहा है कि इन किशोरों की मौत नदी में डूबने के कारण हुई है।

मृत किशोरों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी पाते ही किशोरों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां शवों की पहचान धरागांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, सोड़िग सरकोट निवासी 17 वर्षीय अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट, इच्छोली निवासी 16 वर्षीय लक्की पुत्र राकेश मिश्रा और ओडर गांव निवासी 15 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई।

चारों मृत किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल के छात्र थे, जिसनी कल नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोरों के नदी में डूबने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और परिजनों का हाल बेहाल है।

today chamoli news

Chamoli News: पुलिस ने नदी से शवों को निकाला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। इस मामले (Chamoli News) की ओर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। चारों किशोर शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे और उनको ढूंढते रहे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की सूचना ही मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बरामद शवों (Chamoli News) के पास से ओसीबी पेपर भी मिले हैं जिससे इस घटना से पहले किसी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल की जांच और जांच के बाद मौके से पाए जाने वाले पदार्थों की फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

today chamoli news

वहीं उपजिलाधिकारी थराली (Chamoli News) रविन्द्र जुंवाठा ने भी मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों से पर्दा उठने की बात कही है। उपजिलाधिकारी थराली ने कहा कि कम गहरे पानी मे एक साथ डूब जाने से चारों बच्चों की मौत हुई है इसमें कहीं न कहीं कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है, उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें…  चमोली में जोशीमठ- किमाणा मोटर मार्ग पर एक वाहन हुआ हादसे का शिकार, 10 से ज्यादा लोग थे सवार

Exit mobile version