Home चमोली चमोली में करंट लगने से मां और एक साल की बेटी की...

चमोली में करंट लगने से मां और एक साल की बेटी की मौत, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल

0

चमोली- चमोली जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसकी एक साल की बेटी के करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छाछ बनाते हुए यह हादसा हुआ है। यह पूरा मामला पोखरी ब्लॉक के गोदी गिंवाला ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और घर में सभी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका के मायके पक्ष को भी इस की सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि पोखरी ब्लाक के गोदी गिंवाला गांव में यह हादसा तब हुआ, जब शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे 24 वर्षीय विद्या देवी पत्नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी उसके साथ उसकी एक साल की बेटी अदिति भी खेल रही थी। छांछ बनाते हुए अचानक दोनों पर करंट लग गया और करंट लगने से दोनों ही बुरी तरह से झुलस गये। जिसके बाद आनन- फानन में दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल ले जाते समय दोनों की ही मौत हो गई। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस घटना के बाद हैरान है कि एक मशीन से कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना की जानकारी विद्या देवी के मायके पक्ष को दे दी है। साथ ही इस घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को भी दे दी गई है। इस घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया है। स्थानीय विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी परिवार के प्रति अपना शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version