Home देश Budget 2023 Updates: जानें बजट को लेकर किसने क्या दी प्रतिक्रिया?

Budget 2023 Updates: जानें बजट को लेकर किसने क्या दी प्रतिक्रिया?

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 का आम बजट संसद (Budget 2023 Updates) में पेश कर दिया है। इस बार के बजट सत्र में कई बड़ी घोषनाएं की गई। इस बार सबसे खास बात यह रही कि 7 लाख रुपये तक की आय वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का भी खास ख्याल रखने की कोशिश की गई। बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। ऐसे में बजट पेश किए जाने के बाद अब कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

फारूक अब्दुल्ला
मोदी सरकार के नौवें बजट भाषण के पूरा होते ही जम्मू-कश्मीर (Budget 2023 Updates) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस बजट में सबको कुछ न कुछ दिया गया है। साथ ही मध्यम वर्ग को मदद दी गई है।

शशि थरूर
वहीं इस दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बजट में कुछ चीजें अच्छी थी। ये पूरी तरह से नकारात्मक नहीं है, लेकिन बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था। न ही सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई की बात की। 

स्मृति ईरानी
उधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा है। आज के बजट में दिखा कि नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है। ये बजट मध्यम वर्ग के हित में भी है।

Budget 2023 Updates: राजनाथ सिंह ने की बजट की तारीफ

वहीं बजट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Budget 2023 Updates) ने कहा कि 2023-24 का बजट किसानों, महिलाओं, और मध्यम वर्ग को सहायता प्रदान करने पर केंद्रित है। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि बजट प्रस्ताव देश को कुछ वर्षों के भीतर 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त करने की दिशा में ले जाएगा।

ये भी पढ़ें:
tharali uttarakhand news
ग्राम प्रधान संगठन ने की तालाबंदी, प्रशासन परेशान

महबूबा मुफ्ती
वहीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह बजट वही है जो पिछले 8-9 साल से आ रहा था। इसमें बड़े कारोबारियों के लिए टैक्स वसूला जा रहा है।

RJD सांसद मनोज झा
RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।

कार्ति चिदंबरम
इसके अलाव कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि लोगों (Budget 2023 Updates) के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है। 

अखिलेश यादव
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट ने देश के लोगों को निराशा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि ये बजट महंगाई और बेरोजगारी को और बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें:
BUDGET 2023 LIVE: नौकरीपेशा लोगों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए हुए ये बड़े ऐलान

डिंपल यादव 
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए नहीं। रेलवे को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है। ये बहुत ही निराशाजनक है।

गौतम गंभीर
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आम आदमी के लिए ये बजट (Budget 2023 Updates) एक ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से राहत मिलने की उम्मीद है। 

रिजिजू
उधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम इस बजट से बहुत खुश है। 

मनोहर लाल
इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ये बजट समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकर मध्यम वर्ग को। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version