Breaking-इस एनएच पर चलती कार पर गिरा चट्टान, दो की मौत; कार का बना कचूमर

कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास चलती कार पर गिरी चट्टान

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी): उत्तराखंड में मानसून की बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिर रहा है। इसकी चपेट में कई वाहन आ रहे हैं। दो दिन पहले ही केदारनाथ एनएच पर एक चलती कार पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। वहीं, आज भी ऐसी एक दर्दनाक खबर सामने आ रहे ही। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ की ओर जा रही कार पर कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास चलती कार पर चट्टान गिर गया। इससे मौके पर ही दो सवार लोगों की मौत हो गई है। चट्टा के बोल्डर और मलबे से कार का भी कचूमर बन गया है।

Breaking-इस एनएच पर चलती कार पर गिरा चट्टान, दो की मौत; कार का बना कचूमर

जानकारी के अनुसार यह कार कर्णप्रयाग से नाराणबगड की ओर जा रही थी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे में हताहत हुए लोगों के शवों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। हादसे में जहां दो लोगों की मौत हुई है, वहीं कार चट्टान के मलबे से पूरी तरह क्षतिग्रसत हो गई है। मृतकों के परिजन हादसे के बाद सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।