Home Crime Breaking-कठपुड़ियाछीना से पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो...

Breaking-कठपुड़ियाछीना से पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

0

बागेश्वर (मनोज टंगडियाँ): कल देर रात उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की झिरौली पुलिस ने दो तस्करों को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आज एसएसपी बागेश्वर ने पत्रकारों के समक्ष इस मामले का खुलासा किया। बात दें बागेश्वर झिरौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत 7.038 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किए 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

charas

Breaking-कठपुड़ियाछीना से पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कल रात्रि पुलिस ने 11:15 बजे कठपुड़ियाछीना से करीब 01 किमी काफलीगैर की ओर भोलना नागर गांव के ऊपर सड़क में मोड़ पर अभियुक्तगण परविन्दर सिंह राणा पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सिंहधार, मल्ला जोशीमठ, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र 37 वर्ष और पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी बाछम, थाना कपकोट, जनपद- बागेश्वर, हाल निवासी राजेंद्र सिंह का मकान, कस्बा भराड़ी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 07.038 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिस संबंध में 12.08.2022 को थाना झिरौली में FIR No 07/2022 धारा 08/20/60 एनडीपीएस अधिनियम बनाम परविन्दर सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

Exit mobile version