भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे ये केंद्रीय मंत्री, यहां भरेंगे चुनावी हुंकार

0
148

उधमसिंह नगर।(संवाददाता- तापस विश्वास): देश के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जनपद ऊधम सिंह नगर और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा से भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आज यहां समापन होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद भी मौजूद रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी का कार्यक्रम खटीमा पहुंच गया है। गडकरी दिल्ली से 11 बजकर 15 मिनट पर बरेली के लिए स्पेशल फ्लाइट से निकल चुके हैं, करीबन 12 बजे वे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर बरेली से खटीमा के लिए हेलीकॉप्टर से आएंगे, 12 बजकर 30 मिनट पर वे एकलव्य विद्यालय में बने एयरपोर्ट में उतरेंगे। यहां से वे कार से शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात वे 1 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। 2 बजे वे सभा को संबोधित कर वापस हेलीपैड पर पहुंचेंगे और यहां से 2 बजकर 15 मिनट पर गडकरी बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews