देहरादून ब्यूरो। केंद्र और देश के अधिकतर राज्यों में सत्ता संभाल रही भाजपा का आज 42वां स्थापना दिवस है। जिसे लेकर हर राज्य में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर अलग अलग राज्यों में जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर कई बड़े नेता शामिल होंगे।
आज यानी बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने झंडा फहराते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की और कुछ ही देर में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनेंगे और साथ ही प्रदेश में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आपको बता दें कि ये शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होगी जहां प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है, जोकि कुछ ही देर में शहर भर में निकाली जाएगी।
वहीं भाजपा के जिला कार्यलय ग्वीलों (गोपेश्वर) में भी 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ओर जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड, राज्य मंत्री पुष्पा पासवान सहित सभी ने झंडारोहण किया। इसके साथ ही सभी भाजपा कार्यालयों में बडी बडी एल ईडी स्क्रीन्स लगाई गईं हैं, जिसके द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सभी कार्यकर्ता सुन सकेगें।