Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की भाजपा में जाने की अटकलों का...

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की भाजपा में जाने की अटकलों का बाजार गर्म

0

देहरादून (संवाददाता): उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से चंद दिनों पहले कई नेताओं का एक दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) के अब भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही वह भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने हालांकि मीडिया से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हालांकि यह अभी साफ नहीं हैं कि किशोर उपाध्याय कांग्रेस छोड़ेंगे लेकिन कभी हरीश रावत के खासमखास रहे उपाध्याय ने पिछले विधानसभा चुनाव में उनको सहसपुर से भीतरघात कर हरवाने के आरोप सोशल मीडिया के जरिए लगाए थे। अब उत्तराखंड में कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव में उतरी है ऐसे में कई नेताओं की आपसी नाराजगी कोई नया गुल खिला सकती है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले कई भाजपा में शामिल नेता जहां कांग्रेस में ज्वाइन कर चुके हैं वहीं कई कांग्रेस नेता भाजपा में। एक दिन पहले ही भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इससे कई ऐसे दिग्गज भी हैं जिन्होंने भाजपा छोड़ी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से लेकर कई जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य समेत युवा और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। अब देखना होगा कि पूर्व MLA, पीसीसी चीफ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होते हैं या यह सिर्फ कयासबाजी तक ही सीमित रहता है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version