Home देश BJP Core Committee ने रखा लक्ष्य, बिहार में 35 से अधिक सीटों...

BJP Core Committee ने रखा लक्ष्य, बिहार में 35 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य

0
BJP Core Committee

नई दिल्ली ब्यूरो-  दिल्ली में BJP Core Committee की बैठक मंगलवार को बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता केंद्री गृह मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा ने की। बिहार में NDA गठबंधन टूट चुका है और सत्ता परिवर्तन हो चुका है ऐसे में ये बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच मंगलवार को दिल्ली में बिहार के नेताओं के साथ BJP कोर कमेटी की बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में ये बैठक हुई, जिसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि पार्टी ने बहुत गंभीरता से प्लान बनाया है कि कैसे हम स्वयं मजबूती से अपनी सीटों की संख्यां बढ़ाएं। इस कोर कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे।

BJP Core Committee का 35 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य

BJP Core Committee ने एक ख़ास प्लान के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया है। BJP Core Committee में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह महागठबंधन प्रदेश की जनता को धोखा देने के लिए बनाया गया है और इसका कोई भविष्य नहीं है। आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी इस महागठबंधन के खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी।

BJP Core Committee ने बताया लालू राज की वापसी वाला ठग बंधन

BJP Core Committee में अमित शाह और जे पी नड्डा की मौजूदगी में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आगे अपनी बात को धार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने इस महागठबंधन को ठग- बंधन बताया है और जनता को धोखा देने वाला महागठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार में लालू राज को पिछले दरवाजे से लाने वाला ठगबंधन है जो फिर से लालू राज [जंगल राज ]को स्थापित करना चाहता है। बता दें की नीतीश कुमार के द्वारा NDA से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी की ये पहली बड़ी बैठक थी जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। इस बैठक में यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि बीजेपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अगले प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय किया जायेगा, हालाँकि ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। पार्टी ने पूरा फोकस फिर से मजबूत होकर 2024 में लोकसभा चुनाव में 35 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य तय किया।

Exit mobile version