भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से खुद पर किए हजारों रुपये खर्च, कांग्रेस ने किया घेराव

0
148

पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी इन दिनों मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए गए 40,000 की आर्थिक सहायता के

YOU MAY ALSO LIKE

चलते इन दिनों कांग्रेस के सवालों के जवाब देते हुए दिख रहे हैं। बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि को खुद पर ही खर्च किये हैं। सोशल मीडिया पर जारी की गई एक लिस्ट में पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी का नाम आया है। यह लिस्ट वर्ष 2018-19 की है। जिसमें मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब और जरूरत मंदों को आर्थिक सहायता राशि के रूप में धनराशि दी गयी है। हैरत तो तब होती है जब अन्य जरूरत मंदों को महज 10-10 हजार रुपए जारी हुए, मगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पौड़ी सीट के प्रत्याशी राजकुमार पोरी को 40 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गयी। इस लिस्ट को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया है, जो कि इन दिनों खूब वायरल भी हो रही है।

इस लिस्ट के वायरल होने से कांग्रेसियों ने तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप  लगाया है। साथ ही चहेतों को आर्थिक सहायता के नाम पर पैसों की बंदरबांट का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो लिस्ट में केवल भाजपा के चहेते राजकुमार पोरी को ही सबसे अधिक 40 हजार की राशि दी गयी है, जबकि अन्य लोगों को महज 10 -10 हजार रुपये ही दिए गए हैं।

विरोधी दल कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई मुख्यमंत्री राहत कोष की लिस्ट में सबसे अधिक आर्थिक सहायता लेने के मामले में पोरी का नाम सबसे ऊपर है। ऐसे में पौड़ी सीट के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी की इस कारगुजारी पर कांग्रेस ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिना किसी पद के राजकुमार पोरी सरकारी पैसे को अपने निजी खर्चे के रूप में व्यय कर रहे थे, उससे स्पष्ट है कि ये जनता का कितना अच्छा प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने आर्थिक सहायता लेने की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि मैंने मुख्यमंत्री राहत कोष से अपनी पुत्री की उच्च शिक्षा के लिए ये धनराशि व्यय की है। उन्होंने कहा कि मैं एक गरीब और निर्धन प्रत्याशी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बैंकों से भी ऋण लिया है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here