Home देश Bihar News: साइको किलर से थर्राया बिहार, क्या बढ़ेगा मौत का ये...

Bihar News: साइको किलर से थर्राया बिहार, क्या बढ़ेगा मौत का ये तांडव?

0
Bihar News

Bihar News: सरकार की फेरबदल के बाद गुंडाराज की वापसी!

Bihar News: बिहार में कल शाम तब तांडव मचा जब दो बाइक सवार बदमाशों ने एक के बाद एक कई लोगों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिन लोगों पर इन बदमाशों ने गोलियां बरसायी हैं उनका इन बदमाशों से कोई लेना देना ही नही है। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश साइको किलर्स हैं जिन्होंने राह चलते 11 बेगुनाहों पर गोलियां चला दी।

गोलीकांड की शुरुआत

इन बदमाशों ने सबसे पहले बेगूसराय के बछवाड़ा से इस तांडव की शुरुआत की। इसके बाद यह बदमाश तेघड़ा फुलवरिया और चकिया होते हुए कई लोगों पर गोलियां बरसाते चले गए। 5 बजे से लेकर 5:46 तक इन बदमाशों ने कुल 11 लोगों पर गोलियां बरसायी। इस मौत के तांडव के बाद आस पास के इलाके के लोगों के मन में इतना खौफ है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम 5 बजे इन बदमाशों ने फुलवड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-28 पर एक बाइक सवार को गोली मारी जिसके बाद घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार (31 वर्षीय) के रूप में हुई है जो हाजीपुर पिपरा का रहना वाला था। इसके बाद इन बदमाशों ने NH-28 पर ही बगराहाडीह विद्युत कार्यालय के पास दूसरे बाइक सवार युवक पर गोली चला दी, जिसके बाद बाइक सवार घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है।

Bihar News
Source: Social Media

इसके बाद तेघड़ा थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया, फिर अयोध्या चौक के पास दीपक कुमार को गोली मारी गई, फिर इन बदमाशों ने आधारपुर के पास अन्य व्यक्ति को गोली मारकर उसे भी गायल कर दिया। ऐसा करते करते इन बदमाशों ने 11 लोगों को अपना शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पिस्टल भी बरामद हुई है।

Bihar News: साइको किलर की गोलियों का शिकार हुए लोग

बछवाड़ा थाना क्षेत्र में दो पर चलाई गोली

  1. नीतीश कुमार जख्मी 
  2. गौतम कुमार  जख्मी 

तेघड़ा थाना क्षेत्र में दो पर चलाई गोली

  1. आधारपुर गांव : विशाल सोलंकी  जख्मी 
  2. अयोध्या चौक : दीपक कुमार जख्मी

फुलवडिय़ा थाना क्षेत्र में दो पर चलाई गोली

  1. रोहित कुमार जख्मी
  2. चंदन कुमार  मौत 

चकिया ओपी में पांच पर चलाई गोली

  1. जितो पासवान जख्मी
  2. अभिषेक कुमार जख्मी 
  3. भरत यादव जख्मी 
  4. प्रशांत कुमार रजक  जख्मी 
  5. रंजीत यादव  जख्मी 
ये भी पढ़े:
Qatar Accident: 4 साल की भारतीय बच्ची की दर्दनाक मौत

क्या बिहार में गुंडाराज की हो चुकी है फिरसे एंट्री?

आपको बता दें कि इन दिनों बिहार (Bihar News) में क्राइम इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वहां रह रहे लोग डर के माहौल में जी रहे हैं और इस गोली कांड के बाद तो लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। इसके साथ ही इस गोली कांड के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं और साथ ही नीतिश सरकार के खिलाफ भी लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत में मास फायरिंग की ये पहली घटना है जो बिहार (Bihar News) में कल घटी है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जबसे बिहार में लालू यादव का राज वापिस आया है तब से बिहार (Bihar News) में गुंडागर्दी की भी फिरसे एंट्री हो चुकी है।

ये भी पढ़े:
Uttarakahand Weather : उत्तराखंड में 17 सितंबर से भारी बारिश का रेड अलर्ट

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version