Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा...

भाजपा को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा भाजपा का दामन

0

रुद्रपुर (संवाददात- तपस विश्वास): प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले जनपद ऊधम सिंह नगर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता व भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य डॉ. सुरेश गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लम्बे समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही अपने समर्थकों संग कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

चुनाव से पहले भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी है। हालांकि उन्होंने अभी तक किसी अन्य पार्टी का दामन नहीं थामा है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में सदस्य केंद्रीय सलाहकार समिति श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के पद पर है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में अपनी स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता त्याग रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह दोबारा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके साथ ही उनके कई समर्थक भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version