बिग बॉस 18 पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कौन करेगा होस्ट?

BIG BOSS 18

BIG BOSS 18: भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार भी शो के होस्ट की जिम्मेदारी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान संभालेंगे। बिग बॉस 18 का प्रीमियर अक्टूबर 2024 से होगा। शो का पहला प्रोमो जल्द ही रिलीज़ होने वाला है जिसमें नए सीज़न की थीम प्रतियोगी और कई रोमांचक ट्विस्ट की झलक मिलेगी।

BIG BOSS 18
BIG BOSS 18

BIG BOSS 18 में क्या होगा इस बार खास

इस सीज़न में भी सेलेब्रिटीज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम लोगों को देखा जाएगा। दर्शक प्रतियोगियों की हर गतिविधि को 24 घंटे लाइव देख सकेंगे। प्रतियोगियों को कई रोमांचक टास्क और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शो में कई अप्रत्याशित मोड़ आएंगे जो दर्शकों को चौंका देंगे।

ये भी पढिए-

IC-814 WEB SERIES CONTROVERSY
IC-814 WEB SERIES CONTROVERSY

IC-814 वेब सीरीज पर क्यों बढ़ रहा है विवाद?

बिग बॉस की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है सलमान खान की होस्टिंग। उनके व्यंग्य, हास्य और प्रतियोगियों के साथ उनकी बातचीत शो का मुख्य आकर्षण होती है। इसके अलावा, शो में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं, जिनकी वजह से दर्शकों को हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। बिग बॉस 18 का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2024 से होगा। तो तैयार रहिए, क्योंकि बिग बॉस का नया सीज़न आपके लिए ढेर सारा मनोरंजन लेकर आ रहा है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज