भारी बारिश के बाद भूस्खलन के मलबे में दबी बाइक, बोलेरो कार भी जद में आई

0
166

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी): उत्तराखंड के चमोली जिले में बीती रात को हुई भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया। कुहेड मथरपाल धारकोट मोटर मार्ग पर लोगों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। बारिश से जहां वाहन मलबे में दबे गए, वहीं भूस्खलन के कारण जनपद की कई सड़कों पर यातायात बंद रहा।

bolero malba malba chamoli

भारी बारिश के बाद भूस्खलन के मलबे में दबी बाइक, बोलेरो कार भी जद में आई

भारी बारिश के कारण गरमथा तोक पर नाले में बह कर आए मलबे में एक बाइक दब गई। वहीं, बोलेरो वाहन भी मलबे की चपेट में आई। जिससे वाहन चालकों को काफी नुकसान हुआ। गुरुवार को जब वाहन चालक अपने रोजमर्रा के कार्य पर निकला तो वाहन को दबा देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। इस दौरान मलबे में दबी बाइक को भी निकाला गया।

बीडीसी सदस्य पलेटी राहुल रावत ने जानकारी दी कि बुधवार देर रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सदवीर सिंह ग्राम पलेठी की बाइक और संतोष सिंह गरमथा का बोलेरो वाहन मलबे की चपेट में आ गई। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई हैं। जिस के बाद जिला प्रशासन के द्वारा अवरूद्ध मोटर मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मसीन भेज दी है। बारिश के कारण पहाड़ पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद होने से लोग अपने गंतव्य तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के बाद गिर रहे मलबे और पत्थरों की चपेट में कई बार लोग भी आ रहे हैं।

malba chamoi