Home देश राहुल गांधी के साथ चल रहे थे ये नेता, फिर अचानक हुई...

राहुल गांधी के साथ चल रहे थे ये नेता, फिर अचानक हुई मौत, देखें वीडियो

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि (bharat jodo yatra news) यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया। उनका निधन शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक धक्का लगने के कारण वह गिर गए।

ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ गई। और आनन-फानन में उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
snowfall in uttarakhand
इस मंदिर में चोरी करने से होता है ये चमत्कार

bharat jodo yatra news: कौन है संतोख सिंह

आपको बता दें कि 76 साल के संतोख चौधरी, जालंधर सीट से कांग्रेस के (bharat jodo yatra news) सांसद थे। वे दोआबा के बड़े दलित नेता थे। संतोख चौधरी 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2004 से लेकर वह 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। 2002 में कांग्रेस सरकार के दौरान वे सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के मंत्री रहे।

bharat jodo yatra news: यहां देखें वीडियो

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version