Home देश राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

0

Bharat Joda Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश आने से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नाम से धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप मच गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से जिला व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ये धमकी भरा पत्र जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर मिला है। फिलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

Bharat Joda Yatra

Bharat Joda Yatra: किसी अज्ञात ने छोड़ा पत्र

मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के जूनी इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान पर किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने एक पत्र छोड़ा था। जब दुकान के मालिक की नजर इस पर पड़ी तो उसने वो पत्र पुलिस को सौंप दिया। इस पत्र में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में स्थित खालसा कालेज में रुकने पर बम से उड़ाये जाने की धमकी दी गई है। है। फिलहाल पुलिस चिट्ठी छोड़ने वाले शख्स की तलाश कर रही है। DCP इंटेलीजेंस रजत ने भी धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये पत्र उज्‍जैन से आया है। बताया जा रहा है कि इस पत्र में एक विधायक के नाम का भी जिक्र है।

Bharat Joda Yatra: 24 अक्‍टूबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Joda Yatra) 24 अक्‍टूबर से मध्य प्रदेश में शुरू हुई थी। आज भारत जोड़ो यात्रा का 72वां दिन है। कांग्रेस की इस यात्रा ने बीते 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। अपने महाराष्ट्र चरण के 12वें दिन शुक्रवार को यह यात्रा बालापुर (अकोला जिला) से शेगांव (बुलढाणा जिला) की ओर बढ़ी है । राहुल गांधी आज शाम शेगांव में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में है और 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.

ये भी पढ़ें…  फर्जी डिग्री वाले मास्टर साहब की सेवा हुई समाप्त, मुकदमा भी हुआ दर्ज

Exit mobile version