Home देश बसपन का प्यार वाले सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, सर में गंभीर चोटें,...

बसपन का प्यार वाले सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, सर में गंभीर चोटें, आईसीयू में भर्ती

0

दिल्ली ब्यूरो। सहदेव दिरदो जो “ बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाने रे…” से मशहूर हुए का मंगलवार रात अचानक एस्कीडेंट हो गया। अभी वे आईसीयू में भर्ती हैं और बताया जा रहा है उनके सर पर गंभीर चोट आई हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि अभी फिलहाल वे होश में हैं और अपने परिजनों से थोड़ी बहुत बातें कर रहे हैं। सहदेव का जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है मंगलवार की शाम सहदेव अपने परिजनों के साथ बाइक पर निकला था और उस बाइक में तीन लोग सवार थे। सहदेव बाइक में सबसे पीछे बैठा हुआ था। शबरी नगर के पास उनकी बाइक का अचानक एक्सीडेंट हो गया। उसके बाद आस-पास के लोग उन्हें सुकमा जिला अस्पताल ले गए। पीछे बैठे होने के कारण सहदेव के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। सुकमा जिला अस्पताल से उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सहदेव के सर पर आठ टांके लगे हैं और खून का थक्का भी जमा हुआ है। बताया जा रहा है कि वहां से सहदेव को रायपुर रेफर किया जा रहा है। सर में खून का थक्का जमने के कारण उसके परिजन कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।  घटना की सूचना मिलते ही रैपर बादशाह भी लगातार सहदेव के बारे में जानकारी ले रहे हैं और परिजनों को हर संभव मद्द करने का आश्वासन भी दिया है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version