दुःखद…रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे युवक की बाइक यहां फिसली, मौत

0
246

रुड़की, ब्यूरो। हरिद्वार में गंगा नदी में रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित कर वापस लौट रहे दो बाइक सवार युवकों का वाहन रुड़की में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल बताया जा रहा है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए आया था। वापस आते वक्त दोनों बाइक सवार युवकों की बाइक नगला इमरती गांव के पास अचानक फिसल गई।

bike savar ki maut

बाइक फिसलने से दोनों सवार नीचे गिर गए और गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों और 108 सेवा की मदद से दोनों पीड़ितों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करवाया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने पंकज (20) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले के गोपालीपुर गांव निवासी जनेश्वर के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। इसके चलते वह अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। अस्थियां विसर्जित करने के बाद युवक के साथ ऐसा दुःखद हादसा हुआ कि वह भी दुनिया से चल बसा।