Home विदेश अमेरिका ने बढ़ाई पाकिस्तान-चीन की धड़कन- भारत को बताया सच्चा साथी

अमेरिका ने बढ़ाई पाकिस्तान-चीन की धड़कन- भारत को बताया सच्चा साथी

0

America के रक्षा मंत्री ने बताया भारत को सच्चा साथी, कहा चीन को रोकने के लिए भारत ही एकमात्र विकल्प

America ने एक बार फिर से साफ शब्दों में बताया है कि अगर हमें एशिया में चीन को रोकना है तो हमारे पास सिर्फ एक ही विकल्प है और वो है भारत। भारत को उसने अपना सच्चा साथी और साझीदार बताया। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड जस्टिन ने यूएस नेशनल डिफेंस स्ट्रेटजी 2022 पर जारी एक नोट में यह बात कही है। लायड ने कहा कि चीन पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है और उसको रोकना बेहद जरूरी है और इस काम में भारत उसका करीबी साझेदार है।

America ने बताया चीन को सबसे बड़ा खतरा, कहा भारत देगा साथ तब बनेगी बात

america

America ने कहा कि वो हिन्द महासागर में सभी के लिए निर्बाध आवाजाही चाहता है लेकिन चीन है कि अपनी मनमानी कर रहा है और दूसरे समुद्री इलाकों में भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। अपनी यूएस नेशनल डिफेंस स्ट्रेटजी 2022 पत्र में अमेरिका ने साफ शब्दों में चीन को सबसे बड़ा खतरा बताया है। आगे अपने नोट में अमेरिका ने भारत को अपना सच्चा साथी बताते हुए कहा कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका भारत के साथ आगे बढ्ने को पूरी तरह तैयार है। अपनी विस्तारवादी नीति कि वजह से चीन आक्रामकता दिखा रहा है और दूसरे देश की सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है।

ये भी पढ़ें विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तान पर वार, कहा सोशल मीडिया बन रहा आतंकियों का हथियार

America के रक्षा मंत्री ने रूस के परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर जताई चिंता

रूस पर जारी एक नोट में America के रक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिका नाटो के साथ मिलकर सदस्य देशों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। अमेरिका ने सबसे बड़ी चिंता रूस को लेकर की है जिसमें परमाणु हथियार, लंबी दूरी की मिसाइलें, साइबर हमले और बायोलॉजिकल हथियारों का इस्तेमाल है। अपने पत्र में रूस और चीन के बीच बढ़ती नज़दीकियों पर भी लायड ने चिंता जताई है और अभी यूक्रेन युद्ध की वजह से विश्व का माहौल खराब हो गया है।

For Latest International News Subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version