इस रोशनी को देखने वाला कोई नहीं बचा जीवित

0
284
Aleya Ghost Lights
Aleya Ghost Lights

Aleya Ghost Lights को देखने के बाद क्यों गई कई मछुरों की जान?

Aleya Ghost Lights: एक ऐसी रहस्यमयी रोशनी जिसे देखने के बाद आप कभी वापिस अपनी दुनिया में नहीं लौट पाएंगे, या तो आप रस्ता भटक जाएंगे या फिर आपकी मौत हो जाएगी। ऐसा क्या है इस रोशनी में जो लोग इसे देखने के बाद या तो कभी मिलते ही नहीं और अगर मिलते भी हैं तो उनका केवल मृत शरीर ही मिलता है।

ये रोशनी पश्चिम बंगाल में देखने को मिलती है, जहां के लोगों की धारणा है कि यदि इस रोशनी को किसी ने देख लिया तो वो इंसान कभी वापिस घर नहीं लौटता या फिर उसकी मृत्यु हो जाती है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कई दलदली इलाके पाए जाते हैं, इन्हीं दलदली इलाकों में एक अजीब सी रहस्यमयी रोशनी देखने को मिलती है जिसे अलेया भूत लाइट (Aleya Ghost Lights).

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये रहस्यमयी रोशनी (Aleya Ghost Lights) कुछ मछुआरों की आत्माएं हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान जीवित नहीं रह सकता। क्या हुआ था इन मछुआरों के साथ, क्यों इन मछुआरों की आत्माएं अन्य लोगों की जान के पीछे पड़ी हैं।

ये भी पढ़ें:
Black Magic Village
यहां के बच्चे तक जादू से कर सकते हैं आपको गायब

दरअसल कई वर्षों पहले कुछ मछुआरे समुंद्र में मछलियां पकड़ने गए थे, जिसके बाद वह एक ऐसे भयानक दलदल में फंसे की यह मछुआरे रस्ता ही भटक गए और फिर कई दिनों बाद पता चला कि सभी मछुआरे मारे गए। इन मछुआरों की मौत के बाद से इन दलदली इलाकों में एक रहस्यमयी रोशनी (Aleya Ghost Lights) दिखाई देने लगी।

लोगों का मानना है कि यह रहस्यमयी रोशनी (Aleya Ghost Lights) उन्हीं मृत मछुआरों की आत्मा है जो उस समय मारे गए थे। अभी भी उन मछुआरों की आत्मा वहां भटक रही है और इन मछुआरों की आत्मा ही अन्य लोगों की भी जान ले रही है। आपको बता दें कि लोग इस रहस्यमयी रोशनी को भूतों की रोशनी बताते हैं, लेकिन अबतक इसका कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन इन इलाकों में कई मछुआरों की लाशें मिली हैं।

वहीं इस रहस्यमयी रोशनी (Aleya Ghost Lights) के विषय में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोई भूत प्रेत के कारण नहीं होता है बल्कि दलदली इलाका होने का कारण ऐसी जगहों पर मिथेन गैस ज्यादा मात्रा में बनती है। इसके बाद जब ये गैस किसी दूसरे पदार्थ के संपर्क में आती है तो इससे रोशनी उत्पन्न होती है।   

आपको बता दें कि इस प्रकार की रहस्यमयी रोशनी (Aleya Ghost Lights) केवल हमारे देश में ही नहीं दिखाई देती बल्की विदेशों में भी दिखाई देती है। ऐसी रोशनी फिनलैंड, यूके, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, एस्टोनिया और ऑस्ट्रेलिया में भी कई बार देखी गई है।

विज्ञान इस रोशनी (Aleya Ghost Lights) को लेकर कई दावे करता है लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों का सिर्फ यही कहना है कि इस रोशनी के कारण उनके कई मछुआरें मारे गए हैं, जो केवल रात के वक्त ही दिखाई देती है।  

ये भी पढ़ें:
Transparent Toilet in Japan
क्यों बनाए गए हैं ये ट्रांसपेरेंट पब्लिक टॉयलेट?

 

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com