DEVBHOOMI NEWS DESK: बदरीनाथ हाईवे पर स्थित पातालगंगा टनल से भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें भयानक लैंडस्लाइड (PATALGANGA LANDSLIDE) की झलकियों ने देखने वालों की रूह कंपा दी। ये लैंडस्लाइड पातालगंगा के पास हुआ है। बता दें कि बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ के पास दो दिनों से बंद है। पातालगंगा में भयानक लैंडस्लाइड हो गया। यहाँ सुरंग के मुंह पर मलबा गिरा है। यहाँ पर भी लैंडस्लाइड के कारण रोड बंद हो गई है।
PATALGANGA LANDSLIDE: आज का मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज