Home देश दर्दनाक-पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी बिजली, दो की मौत; दो...

दर्दनाक-पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी बिजली, दो की मौत; दो झुलसीं

0

मथुरा, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके में धान की निराई गुड़ाई करने गई 4 महिलाओं के ऊपर आसमान से बिजली गिर गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह झुलस गई हैं। बता दें कि आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के गोवर्धन इलाके की चार महिलाएं मनोज पुत्र रामबाबू कश्यप के खेत में धान की निराई गुड़ाई करने के लिए गई थी। इस दौरान मूसलाधार बारिश के बाद चारों महिलाएं एक पेड़ के नीचे एकत्रित हो गई और बारिश कम होने का इंतजार करने लगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि आसमान से मौत बरसने वाली है। मूसलाधार बारिश के बीच कड़कड़ाती आसमानी बिजली पेड़ के ऊपर गिरी जिसकी चपेट में चारों महिलाएं आ गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक चारो महिलाओं को होश नहीं आ पाया। पास के ही एक किसान ने किसी तरह एंबुलेंस और पुलिस को इस हादसे की सूचना दी।

asman se giri bijali

दर्दनाक-पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर गिरी बिजली, दो की मौत; दो झुलसीं

बता दें कि मथुरा जिले के गोवर्धन इलाके के सैनी मोहल्ला की माया देवी (36) पत्नी जगदीश, जसोदा (48), नत्थो देवी (38) पत्नी नहने और राजन मनोज पुत्र हरी बाबू कौशिक निवासी महमदपुर के धान के खेत में खरपतवार निकाल रही थीं। इस दौरान मूसलाधार बारिश के बाद आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आई माया देवी और नत्थो देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जसोदा और राजन बुरी तरह आसमानी बिजली से झुलस गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब आधे घंटे तक सभी महिलाएं पेड़ के नीचे बेसुध पड़ी रहीं। पास के ही किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने एंबुलेंस सेवा और पुलिस को फोन किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिलाओं को सीएचसी गोवर्धन से मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचने से पहले जगह-जगह जाम में फंसी रही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के डॉ हेमराज सिंह ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा भेज दिया गया है। फिलहाल महिलाओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Exit mobile version