इन महिलाओं की घिनौनी हरकत के बारें में जानकर आप भी रह जाओगे दंग

देहरादून ब्यूरो। ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में तीन महिलाओं पर एक महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप क्या लगा कि उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई तक कर दी। इनमें से एक महिला के पति ने ही अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर दिया है और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर दिया है।

अश्लील वीडियो के पीछे मामला यह है कि सितारगंज में एक महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी से महिला की अक्सर वीडियो कॉल पर बातें होती थी। वीडियो कॉल के दौरान प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो बना दिया। इस वीडियो की भनक प्रेमी की पत्नी को चल गया। फिर प्रेमी की पत्नी ने पूरी जानकारी अपनी दो बहिनों को दी, फिर तीनों महिलाओं ने मिलकर महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में बताया है कि उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उस व्यक्ति ने वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी और दो बहिनों ने उसे वीडियो को वायरल कर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके परिजनों को वीडियो भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को महिला हैल्प डेस्क में बुलाया। लेकिन जब पुलिस ने महिला को उसका मोबाइल दिखाने को बोला तो उसकी दोनों बहनें पुलिस पर भड़क गई। यहां तक की उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई भी कर दी और उसके बाद वहां से भाग गये। इस घटना में महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई और उसे गुम चोट भी आई। पुलिस ने तीनों महिलाओं पर पुलिसकर्मी से हाथापाई करने और वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही वीडियो बनाने वाले व्यक्ति पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here