विधानसभा पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन से भाजपा को बड़ा नुकसान।

0
131

#uttarakhandnews #uttarakhand #uttarakhandelections
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके घर पर शोक संवेदना के लिए लोगों व कार्यकरताओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। हरबंस कपूर को श्रद्धांजली देने के लिए राजपुर से विधायक खजानदास भी आज उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से पूरे प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। कपूर साहब बेहद अनुभवी नेता थे और चाहे पक्ष हो या विपक्ष सभी के वह बहुत प्रिय थे। उन्होंने कहा कि कल रात साढ़े 10 बजे तक हम साथ मे थे और आज सुबह उनके निधन की खबर आई, जिसे सुनकर मेरा मन बहुत दुखी है।