यहां कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल

0
167

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने पदोन्नति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

पौड़ी (संवाददाता): अपनी 1 सूत्रीय कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को लेकर पौड़ी कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष बीघा लाल आर्य, जिला मंत्री शैलेंद्र नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, श्रीकृष्ण उनियाल, निशा असवाल, निर्मला थापा, कविता भंडारी आदि का इस दौरान कहना है कि उनकी पदोन्नति का प्रकरण जिला अधिकारी स्तर से निस्तारित होना है। कई बार कर्मचारी जिलाधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

जिसकी जिला प्रशासन की ओर से पिछले लंबे समय से अनदेखी हो रही है कहा की पात्र कर्मचारियों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिले इसको लेकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने जिला अधिकारी संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।