आज का पंचांग: द्वादशी, जानें राहुकाल समय और आज का शुभ मुहूर्त।

0
232

आज का पंचांग: द्वादशी, पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर को चित्रा नक्षत्र है और इसी दिन ही सौभाग्य योग का भी निर्माण हो रहा है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आपको बताते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग: द्वादशी, 1 दिसंबर  2021, बुधवार का दिन है

पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा। आज के दिन का जानेंगे शुभ मुहूर्त और राहु काल।

1 दिसंबर 2021, बुधवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है। इस दिन एकादशी व्रत का पारण किया जाता है। इस तिथि से ही दिसंबर महीने की शुरुआत हो रही है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है।

आज से दिसंबर के महीने की शुरूआत होने जा रही है और धार्मिक दृष्टि से ये महीने खास होने वाला है। इसी महीने के आरंभ में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।

आज का राहु काल

पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर 2021, बुधवार को राहु काल दोपहर  12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।

1 दिसंबर 2021 पंचांग (Panchang 1 December 2021)

विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: बुधवार
तिथि: द्वादशी – 23:38:16 तक
नक्षत्र: चित्रा – 18:47:51 तक
करण: कौलव – 13:01:49 तक, तैतिल – 23:38:16 तक
योग: सौभाग्य – 20:43:16 तक
सूर्योदय: 06:55:59 AM
सूर्यास्त: 17:23:48 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि – 07:45:57 तक
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 12:09:53 से 13:28:22 तक  (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कुलिक: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:37:50 से 08:19:41 तक
यमघण्ट: 09:01:32 से 09:43:24 तक
कंटक: 16:00:05 से 16:41:56 तक
यमगण्ड: 08:14:27 से 09:32:56 तक
गुलिक काल: 10:51:24 से 12:09:53 तक

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews